A Complete Health Guide Health articles/Diet Charts/Home Remedies

Gajar Ka Murabba - बहुत ही स्वादिष्ट गाजर का मुरब्बा

2 Comments
3108

बहुत ही स्वादिष्ट गाजर का मुरब्बा

आवश्यक सामग्री :
ताजी गाजरें - 300ग्राम
चीनी - 150 ग्राम
पीसी हुई छोटी इलाइची - 1/2 चम्मच
सूखे मेवे कद्दूकश किये हुए - 2 चम्मच
विधि - गाजरों को धोकर उसका  छिलका उतार लें। फोर्क से गाजरों को थोड़ा थोड़ा गोद लें।अब गाजरों को   बड़े बड़े टुकडों में काट ले।
अब एक काँच का बड़ा बरतन लें।उसमें कटी हुई गाजरें डाल दें साथ ही चीनी भी डाल दें।अच्छी तरह से मिक्स करके प्लेट से ढककर 8 घंटो के लिए एक तरफ रख दें।
8 घंटे बाद आप देखेंगे कि चीनी पिघल चुकी है। एक नॉनस्टिक बरतन लें उसे गैस पर रखें अब इसमें गाजर और पिघली हुई चीनी डाल दें।
मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए पकाते रहें  फिर आँच धीमी कर लें। इसे तब तक पकाएं जब तक की गाजर अंदर से नरम ना हो जाये।गाजर नरम होने के बाद गैस बंद कर दें।
अब आधा घंटा इसको ठण्डा होने के लिए रख दें।
अब सर्व करने के लिए गाजरों को एक बर्तन में निकालकर सूखे मेवे से सजाएं।
याद रखें कि सर्व करने के लिए सिर्फ गाजरें ही बाहर निकालनी है, बची हुए चीनी के घोल को उसी बर्तन में ही रहने दें जिसे आप चाय या दूध में इस्तेमाल कर सकती हैं। 
गाजर का मुरब्बा मानसिक और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।
आँखों की रोशनी को भी तेज करता है।

डॉ सुमन सेतिया
0.0
Last Modified: January 04, 2018 10:38 AM
Related Articles: Suji Ka Chilla /सूजी का चिला Sahjan Flower Raita/सवांजने के फूल का रायता
benefits of carrot murabba best carrot dish best carrot recipe carrot dish without milk carrot murabba carrot murabba recipe carrot preserve carrot recipe carrot sweet dish carrot sweet murabba gajar ka murabba preserve carrot in sugar winter recipe carrot

2 Responses to Gajar Ka Murabba - बहुत ही स्वादिष्ट गाजर का मुरब्बा

Leave a reply

Your email address will not be published.